news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चक्रवाती तूफान 'यास' का मंडराया खतरा, बंगाल में 40 अधिक घर क्षतिग्रस्त

चक्रवाती तूफान 'यास' का मंडराया खतरा, बंगाल में 40 अधिक घर क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण जहां देश में बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर चक्रवर्ती तूफ़ान का खतरा भी लगातार बना हुआ है। जिसके चलते अब पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान 'यास' का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने 24 घंटों के भीतर चक्रवात के गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है। चक्रवाती तूफान यास के कल दोपहर पारादीप के दक्षिण में टकराने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान अगले 12 घंटे में बेहद तेज होगा। 

वहीं, ओडिशा के बालासोर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। जिसके चलते आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तूफान यास के चलते दो घटनाएं हुई हैं। हालिशहर में 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दूसरी घटना चिनसराह में हुई है, जहां कुछ घर क्षतिग्रस्त होने की खबर है। पांडुआ में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। 

साथ ही चक्रवात यास के मद्देनजर रखते हुए ओडिशा में करीब दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। चक्रवात शिविर में 7 लाख लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य है। एनडीआरएफ ने इसकी जानकारी दी है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चक्रवात यास के मद्देनज़र कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का दौरा किया। राज्यपाल ने क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख संजीव बंद्योपाध्याय से भी बात की। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान यास कोलकाता से 411 किमी दक्षिण में स्थित है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में चक्रवात यास के कंट्रोल सेंटर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मौसम विज्ञान के मुताबिक, यास चक्रवात का असर बिहार के दक्षिण ज़िलों में देखने को मिलेगा। आज या कल में 1-2 ज़िलों में भारी बारिश की संभावना है। परसों दक्षिण बिहार के 1-2 ज़िलों में भारी बारिश होगी। अगले 5-6 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'यास' के चलते आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 

ओडिशा के 4 जिलों में रेड अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में 2-4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। विभाग के अनुसार भीषण तूफान के दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। जो 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तूफ़ान बुधवार यानी कल शाम तक ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड्स के बीच Dhamra Port पर लैंडफॉल कर सकता है। ओडिशा के चार जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

इन इलाकों के प्रभावित होने की संभावना

ओडिशा के भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर और मयूरभंज इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में असर देखा जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान 26 मई को बंगाल और ओडिशा के तट से टकरा सकता है। 

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर भी यास तूफान का असर दिखेगा। इस तूफान की वजह से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है। 

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

मौसम विभाग के तूफानी अलर्ट के बाद भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं। साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे ने मैसूरु, हावड़ा, यशवंतपुर, गुवाहाटी, अगरतला, पुरी, एर्नाकुलम और पुणे के बीच चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की है। 


Post a Comment

0 Comments