नई दिल्ली। PUBG लवर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जिसके साथ ही एक बार फिर लोग ख़ुशी से झूम जाएंगे। जी हां आप सही सोच रहे है PUBG जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है। गौरतलब है कि, देश में कई महीनों से PUBG बैन है। जिसके बाद अब कई रिपोर्ट्स का कहना है कि, भारत में PUBG फिर से कमबैक कर सकता है। तो वहीं दूसरी और कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि, यह गेम भारतीय बाजार में दोबारा कभी भी नहीं आ सकता है।
PUBG की RE-ENTRY
हाल में एक रिपोर्ट से पता चला है कि PUBG दोबारा वापसी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पहले अपने ऑफिशियल यू्ट्यूब चैनल पर 2 मई, 2021 को टीजर वीडियो अपलोड किया और फिर उसे थोड़ी देर बादी ही हटा दिया। वहीं नए बैनर के मुताबिक यह पता चलता है कि PUBG Mobile एक्सक्लूसिव भारतीय वर्जन 'Battleground Mobile India' के नाम से पहचाना जाएगा।
नए नाम के साथ होगी वापसी
मिली जानकारी के अनुसार, PUBG Mobile India की ऑफिशियल वेबसाइट अब एक नई क्रिएटिव कंपनी के तौर पर काम करती है। इससे पता चला है कि PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का नाम 'Battleground Mobile India' होगा। नए पोस्टर वीमो पर एक वीडियो के एम्बेडेड लिंक से पता चला था। इससे यह साफ हुआ कि काफी खोजने के बाद बैकग्राउंड इमेज में कुछ जरूरी बदलाव के बारे में पता चलता है। नए बदलावों से यह भी पता चलता है कि गेम भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से वापसी करने वाला है। आपको बता दें कि बेंगलुरु में कंपनी ने ऑफिस भी खोला है, जिसमें कर्मचारियों को काम पर रखना भी शुरू कर दिया है।

0 Comments