news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

IPL फैन्स के लिए खुशखबरी, इन तारीखों से फिर शुरू हो सकता है मैच

IPL फैन्स के लिए खुशखबरी, इन तारीखों से फिर शुरू हो सकता है मैच


नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव IPL पर भी काफी भरी पड़ा। जहां एक ओर कई राज्यों में पाबन्दी जारी हो रही थी वहीं दूसरी ओर IPL भी अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके चलते अब IPL फैन्स के लिए खुशियों की सौगात वापस आ रही है क्योकि IPL के बचे हुए मैच एक बार फिर से शुरू होने जा रहे है। आपको बता दें कि, IPL स्थगित होने के बाद से ही क्रिकेट बोर्ड 14वें एडिशन के बचे हुए 31 मैच कराने के लिए विंडो की तलाश में थी। जिसे लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। 

29 मई को हो सकता है डेट का ऐलान 

मीडिया के हवाले आ रही रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि, UAE में पहले भी ये इंडियन प्रीमियर लीग आयोजित कराया जा चुका है। इसलिए यहीं पर इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों को भी संपन्न करना का फैसला किया गया है। अभी आईपीएल 2021 (IPL 2021) के सिर्फ 29 मैच खेले गए हैं, जबकि 31 मैच भी भी होने बाकी हैं। 

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स ने अपने सूत्रों के हवाले सेे यह रिपोर्ट भी छापी है कि, UAE में पहले भी ये टूर्नामेंट कराया गया है। यही वजह है कि, इस सीजन के भी बचे हुए मैच यहीं पर कराने का निर्णय किया गया है। रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई 29 मई को होने वाली बैठक (एसजीएम) के बाद इस लीग के वेन्यू और तारीखों का ऐलान कर सकता है। 

 मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है। ऐसे में दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच कुल 9 दिन का लंबा समय है वहीं अगर इस गैप को कम करके 4 दिन के लिए कर दिया जाता है तो बोर्ड को आईपीएल 2021 (IPL 2021) का मैच कराने में और भी ज्यादा वक्त मिल सकता है। खबर है कि, BCCI इस मसले पर ECB से चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन 29 मई को होने वाली विशेष बैठक में इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैच को यूएई और इंग्लैंड में कराए जाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता UAE ही है। 

IPL के UAE में होने की वजह 

आपको बता दें कि, IPL के UAE में होने की सबसे पहली और बड़ी वजह यह है कि, इंग्लैंड के मुकाबले यहां पर कम खर्च आएगा, क्योंकि ब्रिटेन में होटल, स्टेडियम समेत बाकी चीजों का खर्चा UAE की तुलना में काफी ज्यादा है। यूनाइटेड अरब अमीरात में टीमों को स्टेडियम में पहुंचने के लिए सड़क मार्ग आसानी से उपलब्ध होते हैं, जबकि  ब्रिटेन में ट्रैवल का खर्चा ज्यादा होगा और इससे कोरोना का भी डर बना रहेगा। 

इसके साथ ही UK में इस सीजन के मैच न आयोजित कराने का दूसरा सबसे बड़ा कारण सितंबर में मौसम है। आपको बता दें कि, यहां इस महीने में बारिश की संभावनाएं ज्यादा होती है। जिसके चलते कई मैच भी रद्द कराने की आशंकाएं हो सकती है लेकिन, UAE में सितंबर के दौरान मौसम ठंडा होगा। जो खिलाड़ियों के साथ ही स्टाफ के लिए भी काफी सहूलियतमंद साबित होगा। 



Post a Comment

0 Comments