Mumbai: टेलीविजन जगत में इन दिनों काफी उथल पुथल मची है। कुछ दिनों से एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में है, जिसमें करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था। वहीं, अब नागिन के फेम और टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि, एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पुलिस ने 4 जून की देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, एक्टर पुलिस हिरासत में ही हैं। इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
हुआ पिता का निधन
बता दें कि, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।
2013 में शुरू किया था करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार', 'नागिन 3' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंपियन 5' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।

0 Comments