Mumbai: नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप पर गिरफ्तार किया था। जिसकेबाद अब एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक्टर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार पर्ल को अभी जमानत नहीं मिली है बल्कि न्यायिक हिरासत में लिया गया है। पापाराजी विरल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि एक्टर को जमानत नहीं मिली है।
करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस पोस्ट में करिश्मा लिखती हैं, “सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है...गॉट द बेल पर्ल वी पुरी। इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।
आपको बता दें कि एक्टर के खिलाफ 4 जून को आईपीसी की धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पर्ल की गिरफ्तारी के बाद टीवी स्टार्स को काफी बड़ा झटका लगा है। कई टीवी स्टार पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आएं है। जिसके चलते एकता कपूर समेत कई टीवी स्टार ने पर्ल के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया हैं।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने कहा था कि उसके साथ कार में रेप किया गया और जिसके बाद ये बार-बार दोहराया गया। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

0 Comments