news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

असम सीएम का बड़ा फैसला, मिजोरम से सटे जिलों में तैनात होंगे कमांडो बटालियन

असम सीएम का बड़ा फैसला, मिजोरम से सटे जिलों में तैनात होंगे कमांडो बटालियन


असम-मिजोरम के बीच बॉर्डर विवाद बढ़ता ही जा रहा है इस विवाद में खूनी संघर्ष भी हुआ। वहीं संघर्ष के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बड़ा फैसला किया है। फैसले में मिजोरम से सटे तीन जिलों में कमांडो बटालियन की तैनाती का ऐलान किया गया है। साथ ही सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि कछार, करीमगंज, हैलाकांडी में तीन कमांडो बटालियन की तैनाती होगी। इसी कड़ी में अब गृह सचिव ने विवाद पर चर्चा के लिए असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों के साथ मीटिंग बुलाई है। 


यह मीटिंग कल सुबह 10.30 के करीब हो सकती है। वहीं असम सीएम ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और गुजारिश करेंगे कि जंगल की जमीन पर कब्जा ना होने दिया जाए। इसी बीच असम से जुडी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हिंसा में घायल कछार पुलिस अधीक्षक को अब इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है। यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल या चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उनका इलाज होगा। 


बता दें कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद बरसों से चला आ रहा है। मिजोरम के साथ राज्य की 'संवैधानिक सीमा' की रक्षा करते हुए सोमवार को असम पुलिस के पांच कर्मी शहीद हो गए और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। साथ ही आपको बता दें कि, असम-मिजोरम खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाले 5 पुलिसकर्मियों के लिए सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने मुआवजे का ऐलान किया है। इसमें शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी. इसके साथ उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। इसके साथ-साथ सभी घायलों कों 1-1 लाख की मदद मिलेगी। 


Post a Comment

0 Comments