news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सीमा विवाद के बाद एक्शन में असम सरकार, बॉर्डर पर ड्रोन बैन

सीमा विवाद के बाद एक्शन में असम सरकार, बॉर्डर पर ड्रोन बैन


नई दिल्ली। मिजोरम संग हुए सीमा विवाद के बाद से असम सरकार एक्शन में आ गई है। गौरतलब है कि, अब ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि एक सांसद की तलाश में असम पुलिस राजधानी दिल्ली तक आ चुकी है।  जिसके चलते अब एक और कार्रवाई करते हुए असम सरकार की तरफ से मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेज दिया गया है।  साथ ही सभी से 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है। 


बताया गया है कि ये समन भी असम पुलिस ने मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसपी रैंक के अधिकारियों को भेजा है। ऐसे में ये कार्रवाई काफी बड़ी बताई जा रही है। गौरतलब है कि, इस कार्रवाई के मायने इसलिए ज्यादा बढ़ जाते हैं क्योंकि असम सरकार द्वारा लगातार दावे किए गए हैं। दावे किए गए है कि इस हिंसा के पीछे एक साजिश है और असम की छवि को बदनाम करने का प्रयास हुआ है। 


मामले ने अब रफ़्तार पकड़ ली है जिसके चलते शुक्रवार को असम पुलिस की एक टीम दिल्ली आ पहुंची थी। उन्हें मिजोरम के सांसद के वनलीलावेना की तलाश थी। असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम दिल्ली आई थी। जिसके चलते असम पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-41 A के तहत पूछताछ के लिए सांसद के वनलीलावेना के घर के बाहर एक नोटिस भी चिपका दिया है। जानकारी के मुताबित इस मामले में असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस की भी मदद ले रही है। ऐसे में आने वाले दिनों मे सांसद के खिलाफ कार्रवाई और तेज होने जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments