news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हिमाचल: चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें, 9 की मौत, चार घायल 

हिमाचल: चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें, 9 की मौत, चार घायल


देश में काफी तेजी से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है देश के अलग-अलग प्रदेश से दुर्घटनाएं सामने आ रही है। जिसके चलते अब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, किन्नौर के सांगला-छितकुल रोड पर भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर वाहन पर गिर गईं। वहीं इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई बल्कि चार लोग जख्मी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टानें गिरीं। इसकी चपेट में सांगला की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर (एचआर 55 एसी 9003) भी आ गया, इसमें 11 लोग सवार थे। जिसमे से 9 की मौत हो गई है। 


बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन ये सभी अलग अलग जगहों से हैं और एक दूसरे के परिवार के या रिश्तेदार नहीं है। वहीं इस घटना में 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई है। साथ ही इस हादसे में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया है। चट्टानें गिरने के चलते और भी वाहनों को नुकसान पहुंचा है लेकिन बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि, इस सड़क पर शनिवार से ही लैंडस्लाइड जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते चट्टानों की चपेट में बटसेरी पुल आ गया और फिर पुल पूरा टूट गया। इसके अलावा वहां से निकल रहे कुछ लोगों, सेब के बाग और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 


Post a Comment

0 Comments