news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपनी टीम के साथ अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे जेफ बेजोस, रचा इतिहास

अपनी टीम के साथ अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे जेफ बेजोस, रचा इतिहास


नई दिल्ली। आज इतिहास के पन्नों में एक और उड़ान दर्ज हुई है। दरअसल, जेफ बेजोस  की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का रॉकेट न्यू शेफर्ड चार यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर निकल चुके हैं। इसकी लॉन्चिंग 20 जुलाई यानी आज शाम 6.45 बजे वेस्ट टेक्सास के ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई।  इस दौरान कैप्सूल ने चारों अंतरिक्षयात्रियों को जीरो ग्रैविटी का आनंद करीब चार मिनट तक दिलाया। उसके बाद वह अब नीचे की ओर उतरने लगा। टीम सुरक्षित शाम 6.52 मिनट पर लौट आई। कैप्सूल से निकलने के बाद जेफ बेजोस ने वैली फंक को जोर से गले लगाया। 


वहीं शाम 7.08 बजे कैप्सूल से बाहर निकलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को उनके परिजनों ने बधाई दी। साथ ही जेफ बेजोस और उनकी टीम के सामने शैंपेन को बोतल खोलकर सेलिब्रेशन किया गया। इस जगह पर चारों अंतरिक्षयात्री काफी इमोशनल भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा खुश थीं 82 वर्षीय वैली फंकज जो अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग और सबसे बुजुर्ग महिला अंतरिक्ष यात्री बन चुकी है। इतिहास के पन्नो में अब इनका नाम दर्ज हो गया है। बता दें कि, शाम 6.50 बजेः रॉकेट का पहला हिस्सा सफलतापूर्वक लौट आया। उसके दो मिनट बाद कैप्सूल भी सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया। 


Post a Comment

0 Comments