news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महाराष्ट्र: सड़कें बनी सैलाब, बचाव में उतरी Army और NDRF

महाराष्ट्र: सड़कें बनी सैलाब, बचाव में उतरी Army और NDRF


मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरसा रही है। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं भारी बारिश की वजह से मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। हालत अब खराब होती जा रही है इसकी वजह से अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को बुलाना पड़ा है। 


भारी बारिश की चेतावनी


वहीं भारी बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि, मुंबई समेत कोंकण के पूरे इलाके को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही इसके अलावा अगले दो दिन यानी कि 24 और 25 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 


कोंकण में रेल सेवा प्रभावित 


वही भारी बारिश और नदियों में उफान पर आने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। जिसके चलते करीब छह हजार यात्री फंस गए हैं। आपको बता दें कि, कोंकण रेलवे मार्ग प्रभावित होने की वजह से अबतक नौ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया या रद्द किया गया है। कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे घाट क्षेत्रों, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश जारी है। जिससे कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव हो गया है और आज भी इन इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 


कोल्हापुर-बेंगलुरु हाईवे बंद


आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निपानी क्षेत्र में जलजमाव की वजह से कोल्हापुर-बेंगलुरु हाईवे बंद कर दिया गया है। साथ ही रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जिलों में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में भी एनडीआरएफ की इकाइयों को तैनात किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments