news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Tokyo Olympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जापान को दी मात 

Tokyo Olympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जापान को दी मात


नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन बहुत ख़ास रहा। आज की सुबह ही भारत के लिए खुशियों भरी रही। वहीं आपको बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर चुकी भारतीय हॉकी टीम का आज शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से मात दी। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांता शर्मा ने 1-1 गोल किया। वहीं गुरजंत सिंह ने 2 गोल दागे. जापान की ओर से टनाका, वतनाबे और मुराटा कजूमा ने गोल किया। 


आपको बता दें ये भारत की लगातार तीसरी जीत है। ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने स्पेन, अर्जेंटीना के बाद अब जापान को भी हरा दिया है। मेजबान जापान इस ओलंपिक में एक भी मैच नहीं जीत पाया। वहीं भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत के बाद उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल हो गया था जिसके चलते भारत जापान के खिलाफ उतरी। भारत की ओर से पहला गोल 13वें मिन में हरमनप्रीत सिंह ने किया। 


इस मैच में भारत ने जापान को 5-2 हराया। हालांकि 59वें मिनट में टनाका ने एक और गोल दाग जापान की ओर से तीसरा गोल किया लेकिन समय समाप्त होने तक भारत 5-3 से आगे रहा और उसने टोक्यो ओलंपिक में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली। 

Post a Comment

0 Comments