news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में टूटा रिकॉर्ड, 21.34 लाख वैक्सीनेट

MP वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में टूटा रिकॉर्ड, 21.34 लाख वैक्सीनेट


भोपाल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हमारी जंग अभी भी जारी है जिसके चलते अब मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण आज से शुरू हो गया है। बता दें कि, आज पहले ही दिन में इस महाअभियान ने प्रदेश ने वैक्सीनेशन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभियान के पहले दिन शाम 7 बजे तक 21 लाख 34 हजार 8 लोगों को टीका लगा। इससे पहले 21 जून को प्रदेश में 17 लाख 44 हजार 657 लोगों को वैक्सीन लगी थी।


बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा उज्जैन में 1 लाख 17 हजार 861 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। दूसरे नंबर पर इंदौर शहर है। यहां 1 लाख 15 हजार 508 लोगों को टीका लगा है। देवास और रीवा ने भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 65 हजार 655 को टीका लगा है, जबकि देवास में 73 हजार 194, रीवा में 67 हजार 18, सागर में 63 हजार 890, जबलपुर में 64 हजार 211 और रतलाम में 62 हजार 308 लोगों को वैक्सीन लगी है।


बता दें कि, मध्यप्रदेश में दो दिवसीय महाअभियान की बुधवार यानी आज से शुरुआत हुई है। इसी कड़ी में पहले दिन प्रदेश में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों तरह से टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार वैक्सीन लगवाने वालों के हाथों पर पहले और दूसरे डोज का स्टैम्प भी लगाया जा रहा है। इसमें पहले डोज में एक और दूसरे डोज में दो राइट के निशान भी बने हैं।


लोगों को प्रेरित करने के लिए आपदा प्रबंधन समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिया कार्यकर्ताओं एवं सार्थक पोर्टल पर रजिस्टर्ड वांलेटियर को एक से पांच लोगों को वैक्सीन सेंटर पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वॉट्सऐप से भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन


आपको बता दें कि प्रदेश के जिलों में मोबाइल टीम का गठन किया गया है। यह मोबाइल वैन क्षेत्र में घूमकर लोगों को वैक्सीन लगा रही है। कोरोना हेल्थ डेस्क के लिए वॉट्सऐप नंबर 9013151515 से सीधे ओटीपी प्राप्त कर कोविन एप में रजिस्टर करने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments