news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

असम-मिजोरम विवाद: अभी शांति है, लेकिन कब तक ये नहीं कह सकते- CM हिमंता

असम-मिजोरम विवाद: अभी शांति है, लेकिन कब तक ये नहीं कह सकते- CM हिमंता



 नई दिल्ली। कुछ समय से असम और पड़ोसी राज्य मिजोरम से चल रहे सीमा विवाद में अब थोड़ा ठहराव नजर आया है। जिसके चलते अब इस मामले को लेकर अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा बयान दिया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि फिलहाल दोनों राज्यों के बीच शांति है। लेकिन शांति कब तक रहेगी ये कह पाना मुश्किल है क्योंकि जो विवाद वो बहुत पुराना है। इसे आसानी से नहीं सुलझाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मसले पर दोनों राज्यों के बीच बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि, आपस में लगातार बातचीत होती रहेगी तो मामला ठीक रहेगा, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि इसका स्थायी समाधान हो। इस प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल मुख्यमंत्रियों की बातचीत और लगातार संपर्क ही एक मात्र रास्ता है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि हर 3-4 साल पर ऐसे विवाद होते रहते हैं। आज सोशल मीडिया का दौर है, इसलिए लोगों को लगा कि इतना तनाव है, लेकिन ये विवाद तो पहले भी होते रहे हैं तब सोशल मीडिया नहीं था।

इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार के वक्त से ये विवाद चल रहा है। अगर समय पर इस विवाद को निपटा लिया जाता तो आज ऐसे हालात नहीं होते। हालांकि अब हम कोशिश में हैं कि इसका कोई स्थायी तौर पर समाधान निकले। गौरतलब है कि असम-मिजोरम की पुलिस के बीच 26 जुलाई को हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में असम पुलिस के करीब 6 कर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। इस झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मसले को लेकर सोमवार को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

 

Post a Comment

0 Comments