news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बजरंग ने भारत को दिलाया छठा मेडल, पहलवान को 8-0 से दी मात

बजरंग ने भारत को दिलाया छठा मेडल, पहलवान को 8-0 से दी मात

 

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है और और आज भारत ने छठा मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया है और इसी के साथ आज भारत की झोली में छठा मेडल आ गया है। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

सरकार ने किया एलान

वहीं अब बजरंग की जबरदस्त जीत के बाद हरियाणा सरकार ने एलान किया है कि, बजरंग पुनिया को सरकार की तरफ से 2.5 करोड़ रूपए मिलेंगे। आपको बता दें कि, बजरंग पूनिया ने शानदार शुरुआत की और 1-0 की बढ़त बनाई. इसके बाद वे 2-0 से आगे हो गए। पहले हाफ के तीन मिनट में बजरंग ने दौलत नियाजबेकोव पर 2-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे तीन मिनट के हाफ में बजरंग ने फिर अच्छी शुरुआत की और 4-0 की बड़ी बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने स्काेर 6-0 और फिर 8-0 कर दिया।

Post a Comment

0 Comments