विक्की की हत्या
वहीं पूरे मामले की बात की जाए तो अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुल्हार उर्फ विक्की की हत्या 7 अगस्त को हुई थी। उसे मोहाली के सेक्टर 71 में 15 गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा गया था। विक्की अकाली नेता अजय मिट्ठू खेड़ा का छोटा भाई था। अजय मिट्ठू खेड़ा ने हाल ही में नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर कुलवंत के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि विक्की सुबह प्रॉपर्टी डीलर के पास आया था, जहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
आपको बता दें कि, विक्की की हत्या के अगले ही दिन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पोस्ट सामने आई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने विक्की की हत्या का बदला लेने की बात कही थी। बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखा था, "जो भी जिम्मेदार है, अपनी मौत की तैयारी कर ले। इसका रिजल्ट थोड़े दिनों में मिल जाएगा।"
साथ ही बता दें कि, संपत नेहरा राजस्थान के चुरू का रहने वाला है और इस वक्त मकोका के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग से जुड़ा हुआ है। संपत नेहरा की जो फेसबुक पोस्ट सामने आई है, उसमें भी वो विक्की की हत्या का बदला लेने की बात कह रहा है। संपत ने लिखा है, "तेरी मौत का बदला...एक के बदले चार मारके लेंगे..वेट एंड वॉच।"

0 Comments