news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वैक्सीनेशन में भी इंदौर नंबर 1, 21.3% आबादी को लगा पहला डोज

वैक्सीनेशन में भी इंदौर नंबर 1, 21.3% आबादी को लगा पहला डोज


भोपाल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अभी भी हमारी जंग जारी है। जिसके चलते अब मध्य प्रदेश में काेरोना की तीसरी लहर को रोकने वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार महाअभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को समीक्षा बैठक की।


साथ ही बैठक में सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि, प्रथम चरण के महाअभियान में इंदौर प्रथम, सीहोर द्वितीय और उज्जैन ने तृतीय स्थान पाया। बता दें, यह अभियान 21 जून से 3 जुलाई के बीच चलाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों जिलों को बधाई दी। प्रदेशवासियों से कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान को सफल बनाने की अपील की। बता दें कि, अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में इंदौर ने 21.3% आबादी को पहला डोज लगाया। वहीं, सीहोर ने 18.2% आबादी को डोज लगाकर दूसरा स्थान पाया। 16.5% आबादी को डोज लगा कर उज्जैन तीसरी स्थान पर रहा।


आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में अब तक 3 करोड़ 98 लाख 50 हजार 442 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें पहला डोज 3 करोड़ 33 लाख 15 हजार 790 और दूसरा डोज 65 लाख 34 हजार 652 लोगों को लगाया गया है। इसमें इंदौर में 34 लाख 19 हजार 200 वैक्सीन लगी है। इसमें पहला डोज 26 लाख 60 हजार 290 और दूसरा डोज 7 लाख 58 हजार 910 लोगों को लगा है। वहीं, सीहोर जिले में कुल डोज 8 लाख 73 हजार 639 को लगा है। इसमें पहला डोज 7 लाख 30 हजार 988 और दूसरा डोज 1 लाख 42 हजार 651 को लगा है।


उज्जैन में 14 लाख 35 हजार 999 लोगों को कुल डोज लगे हैं। इसमें पहला डोज 11 लाख 51 हजार 720 और दूसरा डोज 2 लाख 84 हजार 279 को लगा है।

Post a Comment

0 Comments