news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

J&K: आतंकियों की कायराना हरकत, एक घंटे में दो बार ग्रेनेट हमला

J&K: आतंकियों की कायराना हरकत, एक घंटे में दो बार ग्रेनेट हमला


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने की दूसरी बरसी पर आतंकियों ने एक ही घंटे में 2 बार कायराना हरकत की है। आपको बता दें कि, आतंकियों ने एक घंटे के भीतर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से दूसरा हमला किया है। गुरुवार शाम को आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। हालांकि अब राहत की बात तो यह है कि, अभी तक इन दोनों ही हमलों में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहला ग्रेनेड हमला महजूर नगर में एसएसबी की 14वीं बटालियन के जवानों पर किया था। इस हमले को हुए अभी एक घंटे भी नहीं हुए थे कि आतंकियों ने फिर बेमिना में एसएसबी की चौकी पर ग्रेनेड हमला कर दिया। फिलहाल किसी भी तरह के कोई नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। 


गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते ही 30 जुलाई को आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया था। ये हमला उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के खानपोरा ब्रिज पर हुआ था साथ ही इस हमले में 4 जवान घायल हो गए थे। 


Post a Comment

0 Comments