news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

4 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट का शिकार हुआ काबुल, अमेरिका ने दी थी चेतावनी

4 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट का शिकार हुआ काबुल, अमेरिका ने दी थी चेतावनी

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास रविवार यानी आज शाम को एक बार फिर से धमाका हुआ है। वहीं सूत्रों की मानें तो काबुल एयरपोर्ट के पास खाजा बघरा इलाके में एक आवासीय घर में रॉकेट जाकर गिरा है। इसके बाद आसपास के इलाकों में धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि, तीन दिन पहले ही सिलसिलेवार धमाकों से राजधानी काबुल दहल गई थी। काबुल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एक के बाद एक कई धमाके हुए थे, जिसमें 169 अफगानिस्तान नागरिकों और 13 अमेरिकी सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी। 


वहीं बता दें कि, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस धमाके की आशंका जताई थी। काबुल एयरपोर्ट के पास हुए ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई है। लोग एक-दूसरी जगह भाग रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह धमाका कितना बड़ा है, लेकिन कहा जा रहा है कि धमाके से भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं इस धमाके में अभी तक 2 लोगो की मौत और 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। 


वहीं बीते गुरुवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी। लेकिन इसके बाद अमेरिका ने धमाकों के जिम्मेदारों को जल्द सजा देने की बात कही थी। ब्लास्ट के 48 घंटों के भीतर ही अमेरिका ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक करके बदला ले लिया था। 


Post a Comment

0 Comments