उन्होने कहा कि शर्जिल उस्मानी ने भारत माता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया लेकिन उसके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई, लेकिन राज्य सरकार ने नारायण राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई में शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई हिंसक झड़प पर फडणवीस ने कहा कि यह एक राज्य प्रयाजोत हिंसा है। यह पुलिस ‘जिवी’ सरकार है। उन्होंने कहा कि इसका हिन्दी में एक कहावत है “सईयां भए कोतवाल तो डर काहे का।”
नारायण राणे की तबियत ख़राब
गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ऊपर अब मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसके चलते अब उन्हें संगमेश्वर थाने ले जाया गया है। लेकिन थाने में नारायण राणे की अचानक तबियत ख़राब हो गई उनका अचानक बीपी बढ़ गया। वहीं स्वास्थ्य की जांच करने आए डॉक्टर का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। बढ़ती उम्र और शुगर के मरीज होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरुरत है और ईसीजी करने की भी आवश्यकता है। हालांकि उनके शुगर लेवल की जांच नहीं हो सकी है।

0 Comments