news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Paralympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड

Paralympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड


नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पैरालंपिक में भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। साथ ही आज का दिन भारत के लिए बेहद ख़ास है। आज श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर भारतीय एथलीट्स ने चार चाँद लगा दिए है। बता दें कि, भारतीय भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में गोल्ड मेडल जीता। सुमित अंतिल ने आज यानी सोमवार को इतिहास रचते हुए भारत को गोल्ड दिलाया है। 


इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। पहली बार पैरालंपिक खेलों में खेलते हुए सुमित ने जेवलिन थ्रो के F-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर का थ्रो किया और विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इसके बाद उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में इसे और सुधारा और 68.55 मीटर के थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड कायम किया। 


बता दें कि, सुमित से पहले अवनि लखेरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड दिलाया है। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सोमवार को ही देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भी जैवलिन थ्रो में मेडल जीता। साथ ही देवेंद्र ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। ओलिंपिक के बाद अब पैरालंपिक भी भारत के लिए बेहद ख़ास रहा। 


Post a Comment

0 Comments