वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव लेकर मनियां के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिए और रात को ही परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करा कर दोनों का शव सुपुर्द कर दिए गए। वहीं इस घटना में एक लड़की ने अपनी बहादुरी का परिणाम दिया, दरअसल, सबसे बड़ी बच्ची अनुष्का ने तीन बच्चों को जीवनदान दिया लेकिन अंत में अपनी छोटी चचेरी बहन छवि को बचाने के चक्कर में खुद पानी में समा गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, खूबी का पुरा गांव की रहने वाली 13 वर्षीय अनुष्का, 7 वर्षीय छवि, 12 वर्षीय खुशबू, 10 वर्षीय पंकज और 10 वर्षीय गोविंदा रक्षाबंधन के त्यौहार के दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रम फुलरिया को विसर्जन करने के लिए गांव की अन्य बच्चों के साथ पार्वती नदी पर गए हुए थे। वहीं विसर्जन के दौरान छवि, खुशबू, पंकज और गोविंदा चार बच्चे नदी की तेज बहाव में डूबने लगे। तभी बड़ी बच्ची अनुष्का ने नदी में छलांग लगा दी और तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद अंत में छोटी बच्ची छवि को जब वह बचाने लगी तो छवि ने अनुष्का को पकड़ लिया और दोनों डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

0 Comments