news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

फिर विवादित बयान को लेकर फंसे मुनव्वर राणा, FIR दर्ज

फिर विवादित बयान को लेकर फंसे मुनव्वर राणा, FIR दर्ज


नई दिल्ली। अपनी विवादित बयानों और टिप्पणियों के लिए मशहूर, शायर मुनव्वर राणा ने एक बार फिर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद अब उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में SC/ST एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, मुनव्वर राणा ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद अखिल भारतीय हिन्दू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन की शिकायत पर केस दर्ज किया।

मुनव्वर राणा ने महर्षि वाल्मीकि पर दी गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए वाल्मीकि समाज ने इसे हिन्दुओं की आस्था के साथ किया गया खिलवाड़ बताया। इसके बाद मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राना के खिलाफ SC/ST एक्ट और धारा 153A, 295A और 501(1)(B) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि शायर मुनव्वर राणा ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करते हुए कहा था कि, “इंसान का कैरेक्टर बदलता रहता है। वाल्मीकि का जो इतिहास था, उसे तो हमें निकालना पड़ेगा न। हमें तो अफगानी अच्छे लगते हैं। वाल्मीकि को आप भगवान कह रहे हैं, लेकिन आपके मजहब में तो किसी को भी भगवान कह दिया जाता है।” साथ ही उन्होने कहा था कि वाल्मीकि रामायण लिख देता है तो वो देवता हो जाता है, उससे पहले वो डाकू होता है।

Post a Comment

0 Comments