news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Tokyo Olympics: भारत को एक और झटका, फाइनल में क्वालीफाई नहीं हुए तेजिंदरपाल

Tokyo Olympics: भारत को एक और झटका, फाइनल में क्वालीफाई नहीं हुए तेजिंदरपाल


नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भी भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 2-5 से शिकस्त दी। लेकिन टीम इंडिया बेल्जियम के आगे इस मुकाबले में नहीं टिक सकी। वहीं दूसरी ओर रेसलिंग में भारत को निराशा ही हाथ लगी। पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने भी निराश किया। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। 


इतनी निराशा के पहले बीता 11वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। लेकिन भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करने में असफल रहे। वह ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहे। तेजिंदरपाल का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। उन्होंने इस स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से निराश किया। उनका बेस्ट थ्रो 19.99 मीटर का रहा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे राउंड में फाउल किया।


Post a Comment

0 Comments