news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Tokyo Olympics: इतिहास रचने से चूकीं कमलप्रीत कौर, अमेरिका ने जीता गोल्ड

Tokyo Olympics: इतिहास रचने से चूकीं कमलप्रीत कौर, अमेरिका ने जीता गोल्ड


नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में सोमवार यानी आज भारतीय महिला डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूक गईं। कौर 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं। बता दें कि, पहले प्रयास में उन्होंने 61.62 का डिस्कस थ्रो किया। दूसरा प्रयास कमलप्रीत का फाउल गया। जिसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 63.70 मी का थ्रो किया था। वहीं, चौथे प्रयास में वह फाउल कर गईं। कमलप्रीत कौर ने पांचवें प्रयास में 61.37 मीटर का थ्रो किया। वहीं, छठे प्रयास में वह फाउल कर गईं। 


इसी के साथ वह पदक से चूक गईं। बता दें कि दूसरे प्रयास के बाद बारिश के चलते कुछ समय के लिए खेल को रोक दिया गया था। पहला स्थान अमेरिका की वैलेरी ऑलमैन ने 68.98 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। वहीं, जर्मनी की थ्रोअर क्रिसटिन ने 66.86 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। क्यूबा की चक्का फेंक खिलाड़ी परेज यैमे 65.72 मीटर का थ्रो फेंकर तीसरे स्थान पर रहीं उन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।


Post a Comment

0 Comments