news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पॉलिटिक्स के राखी सावंत हैं नवजोत सिंह सिद्धू- राघव चड्ढा

पॉलिटिक्स के राखी सावंत हैं नवजोत सिंह सिद्धू- राघव चड्ढा

नई दिल्ली। चुनावी राज्यों में सियासी घमासान मचा हुआ है। जिसके चलते नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। आपको बता दें कि, केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच शब्दों के तीर दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी आम आदमी पार्टी (एएपी) के नेताओं के बीच बयानी तीर खूब चले। जिसमें आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब राजनीति का राखी सावंत तक कह डाला है। 


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश में दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। सिद्धू ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि दिल्ली में भी किसानों को तय कीमत से कम मिल रहा है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार के निजी मंडी के कानून को लागू किया है। दिल्ली में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। सिद्धू पर एएपी के प्रवक्ता और पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पलटवार किया। 


राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि, पंजाब की राजनीति के राखी सावंत नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलने के लिए डांट लगा चुका है। इसके बाद उन्होंने (सिद्धू) अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। राघव चड्ढा ने कहा है कि कल तक का इंतजार कीजिए जब वे फिर से कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ आक्रामक हो जाएंगे। 


वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने राघव चड्ढा पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि कहते हैं इंसान वानर का वंशज. उन्होंने राघव चड्ढा को मेंशन करते हुए कहा कि आपके दिमाग को देखकर मुझे विश्वास है कि आप अभी इनके वंशज हैं। सिद्धू ने आगे कहा कि आपने अभी भी अपनी सरकार की ओर से कृषि कानूनों को अधिसूचित करने को लेकर मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है। 

Post a Comment

0 Comments