news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BJP का हाथ थामेंगे कैप्टन अमरिंदर ! अमित शाह से की मुलाकात

BJP का हाथ थामेंगे कैप्टन अमरिंदर ! अमित शाह से मुलाकात जारी

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें और तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अमरिंदर आज यानि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। जिसके चलते अब माना जा रहा है कि अमरिंदर यहां शाह से भाजपा में शामिल होने की बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा अमरिंदर सिंह को केंद्रीय कृषि मंत्रालय सौंप सकती है। 


इसके बाद पंजाब के पूर्व सीएम या तो कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्या को सुलझाने के लिए आगे आ सकते हैं। इन पर कृषि संगठनों से बातचीत करने का जिम्मा लेकर राज्य में एक बार फिर भाजपा को चुनावी दौड़ में ला सकते हैं। हालांकि अपनी इस पहल के जरिए कैप्टन पंजाब में भाजपा का चेहरा भी बन सकते हैं। आपको बता दें कि, कल चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने पर यहां पर किससे मिलने का कार्यक्रम है। इस सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था, 'यहां मैं घर जाऊंगा. सामान इकट्ठा करूंगा और पंजाब जाऊंगा।' पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि, 'यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा। किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं है। मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं।' 


दिल्ली आने से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि, 'मैंने कहा था कि वो स्थिर आदमी नहीं हैं। पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए सिद्धू फिट नहीं हैं।'

Post a Comment

0 Comments