वहीं अब इस विवाद के बाद भाजपा नेताओं के पोस्टर से मिहिर सम्राट के नाम के आगे से गुर्जर हटा दिया जिसके बाद गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा के पोस्टरों को फाड़ दिया। जिसके बाद पोस्टर फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दादरी में सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री 22 सितंबर को करने वाले है जिसके तैयारियो का पूरा जिम्मा खुद दादरी विधायक तेजपाल नागर ने उठा रखा है। दादरी को गुर्जरों की राजधानी भी कहा जाता है। ऐसे में चुनावों से पहले गुर्जर वोटों को अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह के कार्यक्रम के का आयोजन किया जा रहा है।
गुर्जर समाज, सम्राट मिहिर भोज को अपना पूर्वज मानता है जिसके वजह से गुर्जर समाज के लोग सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज कहते हैं। यही कारण हैं कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर दादरी विधायक द्वारा बनवाए पोस्टरों पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा गया था।

0 Comments