news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP: महिलाओं का CM से सवाल, 'क्या यही हैं वॉशिंगटन से बेहतर सड़कें'

MP: महिलाओं का CM से सवाल, 'क्या यही हैं वॉशिंगटन से बेहतर सड़कें'


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन यानी शनिवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। राजधानी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गड्ढे भरी सड़कों पर कैटवॉक का आयोजन किया। मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने यह कदम अफसरों का ध्यान खींचने के लिए उठाया। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। गड्ढेदार सड़कों पर इस तरह कैटवॉक का आयोजन कराने वाली अंशु गुप्ता ने शिकायत करते हुए कहा कि वे दानिश नगर की रहने वाली हैं। यह पॉश इलाका है। यहां तीन दशक पहले खरीदे गए प्लॉटों के लिए भी ऊंची कीमतें चुकाई गईं, लेकिन ज्यादा टैक्स देने के बावजूद पूरे इलाके में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। 


उन्होंने आगे कहा कि चूंकि अफसर और चुने हुए प्रतिनिधि आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं करा पा रहे, इसलिए हम इस गड्ढेदार और जलभराव वाली सड़कों पर ही कैटवॉक कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वो आगे न तो वोट देंगी और न ही टैक्स भरेंगी। 


आपको बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ही रहा है। साथ ही इस वीडियो में कई लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध में बैनर लिए भी देखा जा सकता है। इसमें सीएम चौहान के उस बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हैं। ऐसे ही एक बैनर में लिखा था- क्या यही टूटी-फूटी सड़कें वॉशिंगटन से भी बेहतर हैं। 


इस मामले में भोपाल के नगर निगम के अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शन के बारे में मीडिया से पता चला। हालांकि, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सिविल इंजीनियर सोमवार को इलाके का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके विभाग को अब तक स्थानीय लोगों से कोई शिकायत नहीं मिली है। 

Post a Comment

0 Comments