news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन, फैंस की नम हुई आंखे

MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन, फैंस की नम हुई आंखे


मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया और फैंस के बीच गम का माहौल हो गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद एक और एक्टर का कम उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि, MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मिस्र में निधन हो गया। 


रिपोर्ट्स की माने तो जगनूर अनेजा मिस्र घूमने गए हुए थे। बीते दिन बुधवार को जगनूर ने इंस्टाग्राम पर अपने सैर सपाटे का वीडियो भी शेयर किया था। सोशल मीडिया पर जगनूर अपने मिस्र ट्रिप की फोटो लगातार साझा कर रहे थे। साथ ही उन्होंने रील वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मिस्र के खूबसूरत लोकेशन और पिरामिडों को दिखाते हुए नजर आए थे। वीडियो और तस्वीरों में जगनूर अनेजा पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। 


अपने रील वीडियो पर जगनूर ने कैप्शन लिखा कि, एक सपना सच हुआ जब मैं गीजा के महान पिरामिडों को देखा। मेरी बकेट लिस्ट में एक विश पूरी हुई। किसी मालूम था कि जगनूर की ये आखिरी ट्रिप होगी। उनके बाकी के सपने हमेशा के लिए अधूरे रह जाएंगे। वहीं जगनूर से निधन की खबर जानकर फैंस, उनके परिवारवाले और सेलेब्स शोक में हैं। किसी को जगनूर के निधन पर यकीन नहीं हो रहा है। साथ ही अब एक बार फिर लोग सुशांत और सिद्धार्थ की याद आ गई। 


आपको बता दें कि, जगनूर ने एमटीवी लव स्कूल के पहले और दूसरे सीजन का हिस्सा थे। जगनूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका संग रिश्तों को सुलझाने के लिए शो में पार्टिसिपेट किया था। लेकिन उनकी बात नहीं बन सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शो की एक और कंटेस्टेट ने जगनूर के सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें गे बताया था। 

Post a Comment

0 Comments