news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अब किसके हाथ आएगी गुजरात की कमान, CM की रेस में ये नाम आगे

अब किसके हाथ आएगी गुजरात की कमान, CM की रेस में ये नाम आगे


गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani Resigns) ने शनिवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल अचार्य देवव्रत से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं अब रुपाणी के सीएम पद से हटने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? साथ ही सूत्रों की माने तो, मुख्यमंत्री पद की रेस में बीजेपी के कई नेता आगे चल रहे हैं। इन्हीं नेताओं में से एक नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का नाम भी शामिल है। 


आपको बता दें कि, गुजरात के अगले सीएम की पद की रेस में जो नाम आगे चल रहे हैं। उनमें मंडाविया के अलावा, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, सीआर पाटिल के नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि मनसुख मंडाविया को जुलाई महीने में हुए मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के समय ही डॉ. हर्षवर्धन को हटाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा, गोरधन जदाफिया का भी नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहा है। 


Post a Comment

0 Comments