news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Punjab: सियासी सरगर्मी तेज, सुखजिंदर रंधावा के हाथ आ सकती है कमान!

Punjab: सियासी सरगर्मी तेज, सुखजिंदर रंधावा के हाथ आ सकती है कमान!

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिनों सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं कई दिनों से पंजाब कियासत में तनातनी का माहौल बरक़रार है। जिसके बाद अब अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज कांग्रेस विधायक दल अगला मुख्यमंत्री चुन सकते हैं। वहीं अमरिंदर सिंह की कई दिनों से नवजोत सिंह से कलह चल रही थी। वहीं अमरिंदर ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्हें अपमान महसूस हुआ है। गौरतलब है कि, पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, इसमें अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्तीफा देने कांग्रेस पार्टी को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 


वहीं अब अटकलों के बिच सूत्रों का कहना है कि, सुखजिंदर रंधावा पंजाब के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। तीन बार से विधायक 62 साल के रंधावा अमरिंदर सिंह कैबिनेट में जेल और कॉपरेशन मंत्री थे। गुरदासपुर के रहने वाले रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके पिताजी संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। 


साथ ही न्यूज एजेंसी ANI ने रंधावा के हवाले से लिखा है, 'कैप्टन (अमरिंदर सिंह) साहब हमारे सीनियर हैं। मैंने हमेशा उनके साथ मेरे पिता की तरह व्यवहार किया है (और) उन्होंने मुझे अपने बेटे-भाई की तरह माना है। मतभेद रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी मेरे खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी।' आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री पद की रेस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू भी हैं। 

Post a Comment

0 Comments