news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसानों की महापंचायत में टिकैत की हुंकार, सरकार को बनाया निशाना

किसानों की महापंचायत में टिकैत की हुंकार, सरकार को बनाया निशाना

नई दिल्ली। गत वर्ष केंद्र सरकार के विरोध में किसानो ने किसान आंदोलन शुरू किया था। जिसके बाद से अभी तक यह आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में अब यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को किसानों की महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) हुई। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी पहुंचे। महापंचायत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला। राकेश टिकैत ने कहा कि ये लोग देश को तोड़ने वाले हैं और हम जोड़ने वाले हैं। 


राकेश टिकैत ने कहा कि, ' संयुक्त मोर्चा ने जो फैसले लिए हैं, उसके तहत देशभर में हम लोगों को बड़ी-बड़ी मीटिंग करनी पड़ेंगी। अब ये मिशन यूपी और मिशन उत्तराखंड नहीं है। संयुक्त मोर्चा का मिशन होगा देश बचाने का। ये देश बचेगा, ये संविधान बचेगा। आज लड़ाई उस मुकाम पर आ गई, देश के 14 करोड़ लोग जो बेरोजगार हैं, हमारे साथी हैं, ये आंदोलन उनके कंधे पर है।'


टिकैत ने कहा कि, 'ये लड़ाई शुरू हुई तीन काले कानून से. एमएसपी पर गारंटी कानून से। हमने एक-एक जिले का डेटा अधिकारियों को दिया। सरकार को दिया। बड़े व्यापारी की धान एमएसपी पर बिकती है और किसान के फसलें 10-15% पर बिकती है। फसलों के दाम नहीं तो वोट नहीं. इस सरकार को वोट की चोट देनी होगी।'


महापंचायत में किसान नेता पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमलावर हुए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, 'ये दोनों बाहरी लोग हैं. इन्हें यहां से जाना होगा। आप उत्तराखंड की जमीन पर जीतकर प्रधानमंत्री बनो, कोई ऐतराज नहीं है। गुजरात की जमीन पर जीतकर प्रधानमंत्री बनो, कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन यूपी की जमीन पर नहीं... ये दंगे करवाने वाले लोग हैं। इन्हें जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।'


साथ ही किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि, 8 अप्रैल 1857 को मेरठ में बगावत हुई थी और उसने अंग्रेजी शासन खत्म कर दिया था। अब उसी तरह का जोश मुजफ्फरनगर में दिख रहा है। जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी को हटाया, उसी तरह मोदी-शाह को हटाना है। उन्होंने आगे बताया कि अगली मीटिंग 9 और 10 सितंबर को लखनऊ में गन्ने को लेकर होगी। 

Post a Comment

0 Comments