भाजपा कार्यालयों से हटेगा महामंत्रियों का डेरा! संगठन को मुस्तैद करने की कवायद तेज
BJP Organizational Changes: पार्टी के संभावित नए फैसले का बड़ा कारण कार्यालय से संबंधित गतिविधियों में रफ्तार लाना है. साथ ही पार्टी चाहती है कि दफ्तर की जगह का इस्तेमाल संबंधित कामों के लिए ही हो. रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी को यह शिकायतें मिली थी कि संगठन महामंत्रियों का प्रभाव प्रदेश अध्यक्षों से ज्यादा बढ़ रहा है. माना जा रहा था कि इसका बड़ा कारण उनका कार्यालय में रहना भी है. ऐसे में पार्टी ने हालात बदलने का फैसला लिया है. भाजपा के कई प्रदेश कार्यालय अभी भी संगठन महामंत्रियों का ठिकाना बना हुआ है.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments