ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस के पवन बैनीवाल सहित 17 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Ellenabad By-Election Result: हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुआ उप चुनाव इनेलो के अभय चौटाला 6739 वोटों से जीत लिया. 16 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 65798 वोट मिले. भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 59189 वोट के साथ दूसरे नंबर रहे. कांग्रेस के पवन बेनीवाल 20857 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे. कुल 19 प्रत्याशियों में से 17 की जमानत जब्त हो गई. अहम बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल की भी जमानत जब्त हो गई.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments