पहले 2 बेटियों फिर भाई को मारा, त्रिपुरा में गांजा के लती ने एक-एक कर ली 5 लोगों की जान
Tripura Killing Incident: हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि पड़ोसियों ने डर के कारण खुद को घरों में कैद कर लिया था. हालांकि, बाद में स्थिति को बिगड़ते देख लोगों ने उसे पकड़ा. पड़ोसियों ने दावा किया है कि प्रदीप छोटा व्यापारी है और उसे गांजा की लत है. साथ ही वह अवसाद (Depression) से भी ग्रस्त था. वह कुछ दिनों से काम नहीं होने के चलते घर पर था और उनका परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था. पत्नी के साथ घरेलू बात पर हुई बहस के बाद वह नाराज हो गया था.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments