दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी 'पूर्ण शाकाहारी', ये है पूरा प्लान
Vande Bharat Express: दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में पूर्ण शाकाहारी माहौल उपलब्ध कराने के पीछे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की योजना इस ट्रेन के लिए सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रमाण पत्र हासिल करना है. जिसके तहत इस ट्रेन में यात्रियों को पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी व्यंजन के साथ ही ऐसा ही सात्विक माहौल देना सुनिश्चित किया जाएगा. एनजीओ सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ विचार के बाद आईआरसीटीसी ने धार्मिक जगहों पर जाने वाली ट्रेनों के लिए ऐसे शाकाहारी संबंधित प्रमाण पत्र लेने की योजना बनाई है.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments