Covid 19 India: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,091 नए मामले, 340 की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw)की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 हजार 91 मामले दर्ज किए गए. वहीं इस दौरान 340लोगों की कोविड से मौत हो गई. मंत्रालय ने कहा कि बीते 1 दिन में 13 हजार 878 लोग डिस्चार्ज हुए. मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 38 हजार 556 एक्टिव केस हैं. साथ ही अब तक 3 करोड़ 38 लाख 925 लोग ठीक हो चुके हैं. टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 10 करोड़ 23 लाख 34 हजार 225 खुराकें दी जा चुकी हैं. इसमें से 57 लाख 54हजार 817 खुराक बुधवार को दी गई.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments