Mumbai Scrap Market Fire: मुंबई में भीषण आग की एक और घटना, कबाड़ के गोदाम में उठी लपटें; कोई हताहत नहीं
Mumbai Scrap Market Fire: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दमकल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसा देर रात हुआ. उन्होंने कहा, 'हमें आग की जानकारी रात करीब 3 बजे मिली. 12 फायर इंजन, 10 टैंकरों के साथ 150 दमकलकर्मी आग बुझाने के काम के लिए तैनात किए गए हैं. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.' अक्टूबर में ही मुंबई स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी. उस दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments