बिटक्वाइन घोटाला: कांग्रेस ने सीएम बोम्मई को घेरा, उठाई SIT जांच की मांग; पीएम मोदी से पूछे सवाल
Bitcoin Scam: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, ‘बिटक्वाइन घोटाला बड़ा है. लेकिन बिटक्वाइन घोटाले पर पर्दा डालना इससे भी बड़ा है. क्योंकि इससे किसी के अहंकार पर पर्दा डालना है.’ करीब एक साल पहले बेंगलुरु में कथित हैकर श्रीकृष्णा उर्फ श्रीकी को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से करोड़ों रुपये के बिटक्वाइन जब्त किये गए हैं. श्रीकृष्णा पर सरकारी पोर्टलों की हैकिंग करने, ‘डार्कनेट’ के जरिए मादक पदार्थ मंगाने और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से उसका भुगतान करने का भी आराप है.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments