Solan news: कुनिहार में नाले में मिला महिला का शव, आंखें गायब होने से फैली सनसनी
Solan News: कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव मिला है. शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला है और आने जाने सभी वाहन चालकों व राहगीरों के अतिरिक्त स्थानीय लोगों से भी शव की पहचान कराई जा रही है, लेकिन अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है. शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. शव से आंखें गायब होने से लोगों में सनसनी फैल गई है.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments