UP Election 2021: स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता
UP Election 2021: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा करने की पिछले महीने घोषणा करते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था. इस नारे का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि इसका अर्थ हुआ कि ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता.’ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट देने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा, ‘इसका अर्थ यह है कि वह कह रही हैं कि वह महिलाओं को 60 प्रतिशत टिकट नहीं देना चाहतीं.’
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments