Video: प्याज नहीं देने पर लड़की ने कचौड़ी वाले को मारा थप्पड़, पलटी रेहड़ी
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे वीडियो (Video) में दिखाई दे रहा है कि लड़की कचौड़ी वाले से प्याज मांगती है. इस पर दुकानदार (Shopkeeper) बताता है कि प्याज खत्म हो गई है. इस बात पर लड़की को गुस्सा आ जाता है और वो दुकानदार पर चिल्लाने लगती है. इसके बाद जब दुकानदार लड़की से पैसे मांगता है तो लड़की भड़क जाती है और पैसे देने से इनकार कर देती है और दुकानदार से हाथापाई करने लगती है. ये देखकर वहां मौजूद लोग इसका विरोध करते हैं और लड़की से पैसे देने को कहते हैं. हालांकि लड़की अपने गुस्से के सामने किसी की भी एक नहीं सुनती है.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments