news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Kalicharan Arrested: कालीचरण गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

Kalicharan Arrested: कालीचरण गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

Kalicharan Arrested: धर्म संसद में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को खुजराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, संत कालीचरण (Kalicharan) कुछ समय से फरार थे। वही मिली जानकारी के मुताबिक, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है। आरोपी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है। राष्ट्रीय पिता पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था। 


जिसके बाद कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) रायपुर से फरार हो गए हैं। जिसके बाद से ही रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान में रह रहे थे। आज सुबह 4 बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शाम तक उन्हें रायपुर लेकर पहुंच जाएगी। 


बता दें कि, कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। साथ ही रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी। 


पूरा मामला 


साथ ही पूरे मामले की बात की जाए तो आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रिय पिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने कहा था कि, 'इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था... उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था... मैं नाथूराम गोडसे को नमन करता हूं कि उन्होंने उस .... को मार डाला।'

Post a Comment

0 Comments