news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MP News: भोपालियों को जाम से मिलेगी निजात लेकिन उद्घाटन में तार-तार हुए कोरोना नियम

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद राजधानीवासियों को बीते दिन रविवार को सुभाष नगर आरओबी की सौगात मिली। रविवार शाम 40 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज पर सबसे पहले करीब छह बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजरा। काफिले के पीछे हजारों की संख्या में लोग भी थे जिन्होंने पहली बार ब्रिज का अवलोकन किया। इस भव्य उद्धघाटन में आम नागरिकों के लिए ब्रिज पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि, अब सुभाष नगर, अशोका गार्डन के लाखों रहवासियों को रेलवे पटरी पार करने में असुविधा नहीं होगी। साथ ही अब जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। 


वहीं बता दें कि, शुभारंभ के पूर्व ब्रिज को रंगारंग रोशनी से जगमग किया गया था। इस दौरान एक ओर जहां लोगों ने पटाखें जलाकर खुशी मनाई तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ाई। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ब्रिज से होकर गुजरने वाले आम नागरिकों का फूल देकर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री ने सुभाषचंद्र बोस की याद में बनाए जाने वाले पार्क का भूमिपूजन किया।

https://www.instagram.com/tv/CZHKR0mqUSm/?utm_source=ig_web_copy_link

इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री व विधायक विश्वास सारंग ने कई उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि, जब वह विधायक नहीं बने थे। तब क्षेत्र में नालियां नहीं थी, सड़कें तो गायब जैसी थी। नालों में बाढ़ का पानी भर जाता था। जीवन अस्त-व्यस्त रहता था। जब से वह विधायक बने हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर वे उपलब्धियां गिनवाने में इतने ज्यादा मग्न हो गए कि महामारी का बढ़ता  संक्रमण उन्हें नजर नहीं आया। साथ ही किसी ने इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि, जनता के बीच सोशल डिस्टन्सिंग का पालन नहीं हो रहा है। 




इस दौरान सुभाष नगर आरओबी से लेकर प्रभात चौराहे तक हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। इनमें महिला, पुरूष, वृद्ध शामिल थें हर तरफ से लोगों का हुजूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंहुचा था। इनके हाथों में तिरंगा और भाजपा के झंडे थे। कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां तो उडी ही साथ ही साथ यातायात भी इससे प्रभावित हुआ। कई लोग जिन्हें रेलवे स्टेशन जाना था उन्हें इस हुजूम को देखते हुए डर सताने लगा की कही उनकी ट्रैन न छूट जाए। राजधानीवासियों को सौगात तो मिली लेकिन कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया।

Post a Comment

0 Comments