news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली-मुंबई में तीसरी लहर का पीक अगले सप्ताह, IIT की रिपोर्ट- देश में जनवरी आखिरी तक रोजाना 8 लाख केस

दिल्ली-मुंबई में तीसरी लहर का पीक अगले सप्ताह, IIT की रिपोर्ट- देश में जनवरी आखिरी तक रोजाना 8 लाख केस

Corona third wave peak to hit Delhi, Mumbai Next Week: भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है और फरवरी में इस लहर का पीक देखने को मिल सकता है. मौजूदा ट्रेंड्स और डाटा के आधार पर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर और गणितज्ञ मनिंद अग्रवाल ने News18 से बात करते हुए कहा कि, जनवरी के आखिरी तक देश में रोजाना कोरोना संक्रमण के 8 लाख मामले देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी. केंद्र सरकार के सूत्र मॉडल (जिसमें वायरस के बढ़ते केसों का गणितीय आकलन किया जाता है) का नेतृत्व करने वाले मनिंद अग्रवाल ने कहा कि, दिल्ली और मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और जनवरी के मध्य में इसका पीक देखने को मिल सकता है.

https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

0 Comments