Vaishno Devi Bhawan Stampede: श्रद्धालुओं में एक-दूसरे को धक्का मारने के चलते मची भगदड़, देखें क्या हैं हालात
Vaishno Devi Bhawan Stampede: कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के धाम में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को भक्तों के बीच भगदड़ मच गई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य भी किया जा रहा है. घायलों और मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की गई है. जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी है कि भगदड़ की यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को करीब 2:45 बजे हुई है. इस घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों के जरिए देखिए मंदिर परिसर के हालात को.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments