Weather Update: पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Update Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र से लगने वाले राज्यों में भी भारी बर्फबारी होने का अनुमान है. पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ समेत पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.
https://ift.tt/eA8V8J
0 Comments