UP में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हमला, जांच में जुटी पुलिस; पढ़ें 10 बड़ी खबरें
Top 10 News: विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसके पास पेगासस स्पाईवेयर विवाद से संबंधित कोई जानकारी नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, जिस कथित मामले का संदर्भ दिया गया है, उसकी जांच उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा की जा रही है. शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खुले हुए हैं जबकि 9 राज्यों में शैक्षाणिक संस्थान बंद हैं. केंद्र सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल जारी करके नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. एक क्लिक में जानिए देश-विदेश, खेल जगत, मनोरंजन, तकनीक, व्यापार से जुड़ी 10 बड़ी खबरें, जो गुरुवार को चर्चा में रहीं.
https://ift.tt/QkKTRz4UJ
0 Comments