Weather forecast : मौसम लेगी अंगड़ाई, दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी
Weather update news in Delhi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) के मुताबिक आज यानी 8 मार्च की रात को एक ताजा पश्चिम विक्षोभ आने वाला है जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना बनेगी. उत्तरी हिमालयी राज्यों में भी हल्की से मध्य बारिश के साथ साथ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (Delhi NCR weather update) में और उत्तर पश्चिम भारत में कल हल्की बारिश की संभावना है. उधर, दक्षिणी राज्यों में चक्रवातीय विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है जिसके कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुड्डुचेरी में भारी बारिश का दौर थमेगा. दिल्ली और आस पास के इलाकों में वायु की गुणवत्ता भी 138 के आसपास रहने का अनुमान है.
https://ift.tt/N1M73S5
0 Comments